आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रात में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस की लीकेज, घबराहट और सांस लेने में परेशानी होने पर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
आगरा के पिनाहट के कुकथरी गांव में गुरुवार रात को कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस की लीकेज होने लगी, कोल्ड स्टोरेज में आलू रखे जा रहे हैं। इससे वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, कोल्ड स्टोरेज के पास में ही गांव है जहां लोग रहते हैं।
कोल्ड स्टोर का कर्मचारी बेहोश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमोनिया गैस का रिसाव होने से कोल्ड स्टोर में काम कर रहा कर्मचारी सलीम बेहोश हो गया, इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन होने लगी। कोल्ड स्टोर के पास में ही रिहायशी क्षेत्र है, अमोनिया गैस के रिसाव को देखते हुए एहतियातन गांव को खाली करने के लिए कह दिया गया, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।
अमोनिया गैस के चलते बच्चों को भी परेशानी होने पर रामसजन के बेटे पार्थ, माधव और बेटी रेनू, सुभाष के बेटे सोनी, राकेश की बेटी आयुषी के साथ ही रविकांत की बेटी परी सहित अन्य को भर्ती कराया गया है।

मास्क लगाकर रेस्क्यू आपरेशन में जुटे दमकल कर्मी
कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना पर दमकल कर्मी और पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मास्क लगाकर कोल्ड स्टोरेज तक पहुंचने के बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया जिससे अमोनिया गैस के रिसाव की चपेट में आने वाले लोगों को बाहर निकाला जा सके।