Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Ink thrown at BJP MLA Yogendra Upadhyay in Agra, BJP worker detained
बिगलीक्स

Ink thrown at BJP MLA Yogendra Upadhyay in Agra, BJP worker detained

128

आगरालीक्स …आगरा के नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी नवीन जैन ने सोमवार को नामांकन से पहले आगरा कॉलेज ग्राउंड में जनसभा की, यहां बीजेपी कार्यकर्ता जीतू वाल्मीकि ने वार्ड 20 से टिकट न मिलने पर विरोध किया। इसके बाद स्याही फेंक दी, स्याही भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय पर गिरी, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीतू वाल्मीकी की धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। थाना नई आगरा में जीतू वाल्मीकि पर चैन लूटने के प्रयास और पकड़े जाने पर स्याही फेंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

आचार संहिता उल्लंघन में फंसे

जुलूस के साथ पहुचे भाजपा से मेयर प्रत्याशी नवीन जैन के समर्थक पुलिस बैरियर को हटा कर जय श्री राम के नारे लगाते हुए अंदर घुस गए। इससे पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए, प्रत्याशी के समर्थक झंडे लेकर नगर निगम परिसर में घुस गए।
सोमवार को भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी नवीन जैन का जुलूस आगरा कॉलेज से शुरू हुआ, हाई पिच म्युजिक और ढोल नगाडे के साथ जुलूस एमजी रोड से सूरसदन पर पहुंचा, उनके साथ एससी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया और भाजपा के विधायक थे, बैरियर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पांच लोगों को ही साथ जाने के लिए कहा लेकिन भाजपा समर्थक धक्कामुक्की करते हुए पुलिस बैरियर को क्रोस कर गर, इससे 300 मीटर दूरी पर सूर सदन तिराहे पर बैरियर लगा हुआ था, यहां भी पुलिस उन्हें नहीं रोक सकी, यहां कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल भी उनके जूलूस में शामिल हो गए।
एसपी सिटी ने लगाई दौड, अंदर घुसने लगी भीड
भाजपा प्रत्याशी के जुलूस को रोकने के लिए एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पुलिस कर्मियों के साथ दौडते हुए नगर निगम के गेट पर पहुंचे। यहां उनके साथ भीड जाने लगी और झंडे न ले जाने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने। पुलिस के रोकने के बाद भी झंडे लेकर समर्थक अंदर घुस गए। इस मामले की जांच केराई जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!