आगरालीक्स …आगरा के नगर निगम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन अलग ही नजारा रहा, भाजपा के प्रत्याशी को हार्ट अटैक पडने पर वे एंबुलेंस से पहुंचे, बसपा से मेयर पद के प्रत्याशी दिगंबर सिंह के साथ ही उनकी पत्नी नीलू धाकरे ने भी नामांकन किया।
आगरा में पहले चरण में नगर निगम चुनाव हो रहे हैं, सोमवार को नामांकन की अंतिम दिन पर नामांकन करने वालों की भीड उमड पडी। वार्ड 77 से भाजपा प्रत्याशी उमेश पेरवानी को रविवार रात को हार्ट अटैक पड गया, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को वे एंबुलेंस से नगर निगम पहुंचे, उन्हें व्हील चेयर से नामांकन कक्ष तक ले जाया गया।
सोमवार को भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी नवीन जैन का जुलूस आगरा कॉलेज से शुरू हुआ, हाई पिच म्युजिक और ढोल नगाडे के साथ जुलूस एमजी रोड से सूरसदन पर पहुंचा, उनके साथ एससी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया और भाजपा के विधायक थे, बैरियर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पांच लोगों को ही साथ जाने के लिए कहा लेकिन भाजपा समर्थक धक्कामुक्की करते हुए पुलिस बैरियर को क्रोस कर गर, इससे 300 मीटर दूरी पर सूर सदन तिराहे पर बैरियर लगा हुआ था, यहां भी पुलिस उन्हें नहीं रोक सकी, यहां कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल भी उनके जूलूस में शामिल हो गए।
एसपी सिटी ने लगाई दौड, अंदर घुसने लगी भीड
भाजपा प्रत्याशी के जुलूस को रोकने के लिए एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पुलिस कर्मियों के साथ दौडते हुए नगर निगम के गेट पर पहुंचे। यहां उनके साथ भीड जाने लगी और झंडे न ले जाने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने। पुलिस के रोकने के बाद भी झंडे लेकर समर्थक अंदर घुस गए।