Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: A grand Rath Yatra organised on the 146th birth anniversary of Brahmarishi Sai Lilashah…#agranews
आगरा

Agra News: A grand Rath Yatra organised on the 146th birth anniversary of Brahmarishi Sai Lilashah…#agranews

116

आगरालीक्स…देखें वीडियो, सतगुरु अपने लीलाशाह, हरपल जपना लीलाशाह…आगरा में ब्रह्म ऋषि सांई लीलाशाह के 146वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा. जगह-जगह हुआ स्वागत

ब्रह्म ऋषि सांई लीलाशाह के जयकारों संग भक्ति में डूबे झूमते गाते सैकड़ों भक्त। ब्रह्म ऋषि साईं लीलाशाह के 146वें जन्मोत्सव पर श्री कृष्ण गौशाला कमेटी द्वारा भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा की बैंडबाजों के साथ अगुवाई करती कृष्ण कन्हैया के साथ गायों की झांकी और उसके पीछे सांई लीलाशाह की पुष्पों से सजी झांकी। हर तरफ झूमते नाचते भक्तों के भक्ति और श्रद्धा के भाव बिखरे थे।

रथयात्रा का शुभारम्भ श्रीकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष गिरधारीलाल भगत्यानी, लता भगत्यानी ने श्रीफल फोड़कर व आरती कर किया। रथयात्रा श्रीकृष्ण गौशाला से प्रारम्भ होकर स्पीड कलर चौराहा, शाहगंज चौराहा, रुई की मंडी, जोगीपाड़ा, भोगीपुरा, सीओडी तिराहा, साकेत कॉलोनी चौराहे से होती हुई श्री कृष्ण गौशाला परिसर पहुंची। हमें जो तुम्हारा सहारा न मिलता…, मेरे सत्गुरु तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है… भजनों पर सैकड़ों श्रद्धा उत्साह व श्रद्धा पूर्वक सांई लीलाशाह के जयकारे लगाते हुए सांई के रथ के साथ पैदल भ्रमण किया। शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम पर मठाधीश पीर शंकरनाथ योगी, योगी जहाज नाथ, ने शाहगंज बाजार कमेटी के पदाधिकारियों संग श्रद्धालुओं ने स्वागत कर साईं लीलाशाह की आरती उतारी। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव महेश मंगरानी, उपाध्यक्ष मनीष हरजानी, कोषाध्यक्ष भगवान अवतानी, पूरनचंद, जेके मदनानी, नारायण लालवानी,हेमन्त भोजवानी, सुनील करमचंदानी, जेपी धर्मानी, आशू मूलचंदानी, जितेंद्र त्रिलोकानी,जीतू तुलसियानी, अशोक मंगवानी, हिम्मत रामानी, सुरेश शीतलानी,हरीश होतचंदानी, सोनू मदनानी, कपिल पंजवानी, कुनाल जेठवानी, अर्जुनदास, मुरलीधर पहलाजानी, ज्ञानचंद्र मूलानी, ,विकास गुप्ता, नारायण दास पारवानी, लाल मोटवानी, करन पंजवानी, नरेश लखवानी,डॉ अक्षय गलानी, उमेश पेरवानी, पूजा भोजवानी, कीर्ति भगत्यानी आदि उपस्थित थे।

सांई के नाम का किया कीर्तन
संत शिरोमणी सांई लीलाशाह के जन्मोत्सव पर प्रातः दुग्धाषिभेक व हवन कर मनाया गया। अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी, भगवान दास व दिव्या अवतानी, मनीष हरजानी व रिया ने संयुक्त रूप से दुग्धाभिषेक किया। हवन पं. भूपेन्द्र शर्मा ने सम्पन्न कराया। श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी द्वारा शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में आयोजित संत शिरोमणी के जन्मोत्सव में भक्तों ने उत्साह, उमंग व भक्ति के साथ भाग लिया और साईं के नाम के कीर्तन किया। पंजीरी, दलिया व फल से गौवंश का भंडारा किया। अंत में भक्तों के लिए भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया। शाहगंज, चारबाग स्थित स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कालेज स्थित संत शिरोमणी सांई लीलाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!