आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैंबर के नए अध्यक्ष बने मनोज बंसल. कांटे के मुकाबले में 19 वोटों से जीते. उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पर इनको मिली जीत
आगरा में नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के चुनाव में कांटे का मुकाबला देखने को मिला. अध्यक्ष पद पर मनोज बंसल विजेता घोषित हुए हैं. उन्होंने 19 वोटों से मनोज गुप्ता को हरा दिया. मनोज बंसल को 558 वोट मिले तो मनोज गुप्ता को 539 वोट मिले. पांच मतों को निरस्त किया गया.पुन: मतगणना की मांग में भी मनोज बंसल बने विजेता
सुबह साढ़े 10 बजे से नेशनल चैंबर के चुनाव के लिए मतदान हुआ जो कि दोपहर तीन बजे तक चला. इसके बाद मतगणना शुरू हुई. अध्यक्ष पद पर मनोज बंसल को पहले 18 वोटों से विजयी घोषित किया लेकिन मनोज गुप्ता ने पुन: मतगणना की मांग की. इसके बाद फिर वोटों की गिनती हुई जिसमें मनोज बंसल 19 वोटों से विजयी घोषित किए गए.
उपाध्यक्ष के दो पदों पर अम्बा प्रसाद गर्ग और नीतेश अग्रवाल जीते हैं.
कोषाध्यक्ष पद पर विनय मित्तल ने 151 मतों से चुनाव जीता है.
कार्यकारिणी सदस्यों के गुप तीन में राजेश अग्रवाल और राजकुमार भगत जीते हैं.
कार्यकारिणी सदस्यों के ग्रुप 9 में नितिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और केशव दत्त विजेता बने हैं.
उपाध्यक्ष के दो पद पर विजेता अम्बा प्रसाद गर्ग को 678 ओर नीतेश अग्रवाल को 665 वोट मिले. तीसरे प्रत्याशी गिरीश गोयल को 369 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए विनय मित्तल को 623 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश अग्रवाल को 472 वोट ही मिले. वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के ग्रुप तीन में विजेता राजेश अग्रवाल 47 और राजकुमार भगत 32 वोटों से जीते हैं. कार्यकारिणी सदस्यों के ग्रुप 9 में नितिन अग्रवाल 67, दिनेश अग्रवाल 65 और केशव दत्त गुप्ता 62 वोटों से चुनाव जीते हैं.