आगरालीक्स…देखें फोटोज, आगरा में यूरो किड्स ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने अंदाज और प्रस्तुतियों से जीता दर्शकों का दिल. वंडर टाइम और मंकी शो से दिया संदेश
यूरो किड्स की आगरा स्थित कमला नगर व सूर्य नगर 'ग्रुप' शाखाओं द्वारा सयुक्त रूप से वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन सर सदन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने "Wonder Time" गीत पर आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने "चले जैसे हवाएं” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं “मंकी शो (Say No to Mobile)” के माध्यम से बच्चों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में “तिरंगा” प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने देशभक्ति की भावना को दर्शाया, जबकि “रामायण” पर आधारित प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की । "मॉम एंड मी” तथा “पापा जल्दी आ जाना” जैसे गीतों पर बच्चों की भावनात्मक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का दिल जीत लिया।
बच्चों ने "ऊँची-नीची है डगरिया", " है अपना दिल”, “जा रे जा ओ हरजाई”, “घर मोरे परदेसिया” और “ये कैसा लड़का है” जैसे गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। "बस्ता सॉन्ग " के माध्यम से बच्चों ने शिक्षा के बढ़ते बोझ को कम करने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में माताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रजवाड़ा थीम पर आयोजित रैंप वॉक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही माताओं ने मर्दानी थीम पर दमदार ग्रुप डांस प्रस्तुत किया तथा एजुकेशन प्रेशर विषय पर भी एक विशेष प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन फाल्गुनी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गीतिका, पूजा, शालिनी, संजना, अनुभा, रोमा, शिवानी, सेजल, कौशिकी, श्रुति, योगिता, पायल, प्रिया, साक्षी, इल्मा, रिचा, नव्या, सुरभि, करिश्मा, ईशप्रीत, रिंकी, हिमानी, गुलफशा, शिवांगी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में प्रो. राम शंकर कठेरिया (पूर्व सांसद, आगरा- इटावा एवं पूर्व चेयरमैन, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग), केपी सिंह (भूतपूर्व वाइस प्रेसिडेंट, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया), कुसुम तोमर, प्रदीप तोमर (रीजनल डायरेक्टर, अमेरिकन इंस्टीट्यूट), आशीष शर्मा (ब्लॉक प्रमुख, खंदौली), रामानंद चौहान (प्रिंसिपल, सुमित राहुल स्कूल) आदि विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दोनों शाखाओं की संचालिकाओं सविता तोमर व सीमा तोमर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं अध्यापिकाओं का धन्यवाद देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
