आगरालीक्स …Agra News: दुखद, आगरा में कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, हादसे में पिता पुत्र, पुत्रवधु सहित पांच की मौत। चार गंभीर घायल।
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के गांव गढ़ नगला वर के रहने वाले 70 साल के पूर्व फौजी कांता प्रसाद अपने परिवार के साथ बोलेरो से कैला देवी दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद गुरुवार को अपने घर लौट रहे थे। आगरा के चित्राहाट में सड़क किनारे पेड़ से बोलेरो टकरा गई। तेज आवाज और चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने बोलरे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ( Agra News: 70 year old Man his son daughter & law & two other died after Bolero hit tree in Agra)
हादसे में पांच की मौत
हादसे में 70 साल के कांता प्रसाद, उनके बेटे 35 साल के देवेंद्र और पत्नी 30 साल की सीमा, तीन साल की बेटी आराध्या और 20 साल के ऋषि को डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नींद की झपकी के कारण हादसे की आशंका है।