Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Photo News: President Draupadi Murmu met Saint Premananda in Vrindavn…#mathuranews
बिगलीक्स

Photo News: President Draupadi Murmu met Saint Premananda in Vrindavn…#mathuranews

402

आगरालीक्स…संत प्रेमानंद से की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भेंट. आध्यात्मिक संवाद में संत ने दिया आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम से वृंदावन दौरे पर हैं. रात को उन्होंने इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में पूजा अर्चना की तो वहीं आज शुक्रवार को उन्होंने केलिकुंज आश्रम में पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. संत प्रेमानंद ने उन्हें ब्रज की भक्ति परंपरा, यमुना संरक्षण और समाज सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी. राष्ट्रपति ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. भेंट के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किया. वहीं राष्ट्रपति ने भी देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में संतों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

इससे पहले गुरुवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सेना के हेलीपैड पर उतरा. यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप, ग्रुप कैप्टन शिवम मनचंदा और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे वृंदावन के लिए रवाना हुआ.

इस्कॉन मंदिर में बच्चों को बांटी चॉकलेट
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सबसे पहले वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचीं. मंदिर के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर महामहिम ने राधा- श्याम सुंदर के विग्रह का विधि- विधान से पूजन और आरती की. मंदिर के प्रेसिडेंट पंचगौड़ा दास ने बताया कि राष्ट्रपति मंदिर की साज- सज्जा और भक्तिमय वातावरण से बेहद प्रभावित हुईं. पूजन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में बच्चों से आत्मीयता से बात की और उन्हें चॉकलेट भेंट की। उन्होंने मंदिर अधिकारियों से कहा कि वे यहां पुनः दर्शन के लिए आना चाहेंगी.

प्रेम मंदिर में निहारा लेजर शो और युगल सरकार की आरती
इस्कॉन के बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रेम मंदिर पहुंचीं, जहां अजय बाबा और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति ने परिवार के साथ मंदिर में आयोजित विशेष ‘वाटर लेजर शो’ का आनंद लिया. इसके पश्चात उन्होंने गर्भगृह में श्री राधा- कृष्ण के युगल स्वरूप की आरती उतारी. इस दौरान संकीर्तन मंडली के 51 आश्रमवासियों द्वारा किए गए मधुर गायन ने वातावरण को पूरी तरह कृष्णमय कर दिया. राष्ट्रपति ने मंदिर की परिक्रमा की और प्रथम तल पर स्थित श्री सीता- राम जी के भी दर्शन किए. मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रसाद, तुलसी माला, दुपट्टा और धार्मिक साहित्य भेंट किया गया.

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को देखते हुए पूरे मथुरा- वृंदावन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और एसएसपी श्लोक कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे. राष्ट्रपति का यह दौरा ब्रज की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को वैश्विक पटल पर एक नई ऊंचाई प्रदान करने वाला रहा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 4th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 4 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ​दिल्ली...

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

error: Content is protected !!