आगरालीक्स …Agra News: आगरा में स्कूलों की मनमानी पर अंकुश के लिए कार्रवाई, यूनिफार्मा और किताब कॉपी की बिक्री में मनमानी पर एक बड़े स्कूल पर पांच लाख रुपये का जुर्माना। ( Agra News: Rs 5 Lakh fine on School for sale Uniform from premises & direct parents to Selected Book Shop for book’s in Agra#Agra)
आगरा में नए सत्र के शुरू होते ही स्कूलों से यूनिफार्म और किताब कॉपी की बिक्री की जा रही है। अभिभावकों से चिन्हित की गईं दुकानों से ही किताब खरीदनी और यूनिफार्म खरीदने के लिए कहा जा रहा है, बुक सेलर मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। गुरुवार को स्कूल के अंदर काउंटर लगाकर यूनिफार्म की बिक्री करने और चिन्हित दुकान से किताब कॉपी खरीदने की शिकायत पर शिक्षा विभाग की टीम सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज, वजीरपुरा जांच के लिए पहुंची थी। जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी बाह अमरनाथ ने स्कूल में जांच की थी, इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी थी।
पांच लाख रुपये का जुर्माना, दिया जाएगा नोटिस
स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों की शिकायत के बाद डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने सोमवार को शिक्षा विभाग के साथ ही अभिभावकों के साथ बैठक की। सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज में काउंटर लगाकर यूनिफार्म की बिक्री करने और एक ही दुकान से किताब कॉपी खरीदने के लिए अभिभावकों से कहने के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्कूल को नोटिस भेजा जाएगा।
एनसीईआरटी की किताब 350, स्कूल बुकसेलर से खरीद बा रहे 8000 की किताबें
स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाने कराने के निर्देश हैं इसके बाद भी स्कूलों में निजी बुक सेलर की किताबें लगाई जा रही हैं। ये किताबें भी उसी बुक सेलर पर मिल रही हैं जिसकी स्लिप स्कूलों से दी जा रही है यही हाल यूनिफार्म का है। एनसीईआरटी की कक्षा छह की किताबें 350 रुपये की हैं तो निजी बुक सेलर से कक्षा छह की किताबें आठ हजार रुपये तक में मिल रही हैं।