आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा में हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति की गाइन लाइन जारी, जानें कितने और कैसे कामर्शियल सिलिंडर मिलेंगे।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार व्यवसायिक सिलिंडर के आपूर्ति में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों के साथ एवं जिला पूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।
व्यवसायिक सिलिंड की उपलब्धता के सम्बन्ध में ऑयल कम्पनी के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी, जिस पर ऑयल कम्पनी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए है कि व्यवसायिक उपभोक्ताओं को 02 श्रेणीयों में वर्गीकृत किया गया है, अति आवश्यक सेवाएं जिसमें चिकित्सालय, शैक्षिक संस्थान, रेलवे इत्यादि तथा आवश्यक सेवाएं रेस्तरां, होटल, ढाबा, गेस्ट हाऊस इत्यादि। अति आवश्यक सेवाओं के व्यवसायिक उपभोक्ताओं को उनकी तीन माह के औसत उपभोग के 20 प्रतिशत तथा आवश्यक सेवाओं के व्यवसायिक उपभोक्ताओं को उनकी तीन माह के औसत उपभोग के 10 प्रतिशत के बराबर व्यवसायिक व्यवसायिक सिलिंड की आपूर्ति की जाए, ( Agra News: 10 & 20% of average use commercial cylinder supply to Hospital, Hotel, Restaurant & Dhaba in Agra)
इस तरह निकाला जाएगा औसत
कोई व्यवसायिक उपभोक्ता तीन माह में 30 व्यवसायिक सिलिंडर का उपभोग करता है, तो उसका प्रतिमाह औसत उपभोग 10 व्यवसायिक सिलेण्डर जिसका 20 प्रतिशत अर्थात 02 सिलेण्डर प्रतिमाह आपूर्ति की जाएगी। बैठक में निर्देश दिया गया कि पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सम्पादित की जाए तथा जमाखोरी व डायवर्जन पर विशेष निगरानी रखते हुए, अंकुश लगाया जाए, दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।