Sunday , 31 May 2026
Home बिगलीक्स Agra News: NCERT Books Mandatory in School’s of Agra, Demand by Abhibhavak Sangh Agra
बिगलीक्स

Agra News: NCERT Books Mandatory in School’s of Agra, Demand by Abhibhavak Sangh Agra

232

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में स्कूलों की किताब कॉपी और यूनिफार्म में मनमानी पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगने के बाद अभिभावक संघ ने छेड़ा आंदोलन, कमीशन ​के खिलाफ स्कूलों की शिकायत, डीएम से कार्रवाई की मांग। ( Agra News: NCERT Books Mandatory in School’s of Agra, Demand by Abhibhavak Sangh Agra)


आगरा के निजी स्कूलों द्वारा नए सत्र में चिन्हित की गईं दुकानों से किताब कॉपी और यूनिफार्म खरीदने के लिए कहा गया है, अभिभावक बुक सेलर की दुकान पर सुबह से रात तक लाइन में लगे दिखाई दे रहे हैं, एनसीईआरटी की किताब 300 रुपये की हैं तो उसी कक्षा की निजी पब्लिसर की किताब छह से से अधिक रुपये की हैं। सेंट पैट्रिक्स जूनियर स्कूल में परिसर से ही यूनिफार्म की बिक्री करने और चिन्हित की गई दुकान से किताब खरीदने की शिकायत की जांच के बाद पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अभिभावक संघ आगरा ने भी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाएं


आगरा अभिभावक संघ आगरा के संयोजक डॉ. मदन मोहन शर्मा का कहना है कि निजी स्कूलों को एनसीईआरटी की किताबों से छात्रों को पढ़ाना चाहिए लेकिन स्कूल संचालक कमीशन के लिए निजी पब्लिर्स की किताबें लगा रहे हैं और अभिभावकों से वसूली कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई की जानी चाहिए। अभिभावक संघ संयोजक डॉ.मदन मोहन शर्मा ने कहा कि यह स्थिति शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की मूल भावना के विपरीत है,जिसमें प्रत्येक बच्चे को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 35/2018/XX-3-2018-15(7)/2017 दिनांक 27 मार्च 2018 तथा CBSE के सर्कुलर संख्या Acad-14/2017 दिनांक 27 अप्रैल 2017 में स्पष्ट रूप से NCERT पाठ्यपुस्तकों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं,इसके बावजूद कई विद्यालय इन आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन से मांग की है कि जनपद के सभी विद्यालयों में NCERT पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो अभिभावक संघ व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 250 roadways buses will not come to ISBT in Agra from tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल से 250 रोडवेज बसें आईएसबीटी नहीं आएंगी. हाथरस, अलीगढ़,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Miscreants snatched a female tourist’s chain near the high-security area Shilpgram, Agra…#agranews

आगरालीक्स…सुरक्षा पर सवाल, हाई सिक्योरिटी एरिया शिल्पग्राम के पास महिला पर्यटक की...

बिगलीक्स

Agra Live News:  Shrimad Bhagwat Kath by Indresh Ji in Agra from today

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुरुषोत्तम मास में पहली बार आज शाम से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Comedian Sunil Grover visit Taj Mahal with Wife, Video

आगरालीक्स …Agra News.. आगरा में मास्क लगाकर पहुंचे कॉमेडियन गुत्थी फेम सुनील...

error: Content is protected !!