मथुरालीक्स…शादी के बाद अपनी नई नवेली पत्नी के साथ बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव. ठाकुर जी को अर्पित किए 56 भोग.
शादी के बाद अपनी नई नेवली पत्नी के साथ टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने वृंदावन पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए. शादी के बाद कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ पहली बार वृंदावन आए और यहां उन्होंने बिहारी जी को 56 भोग अर्पित किए. कुलदीप यादव जल्द ही आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ जाएंगे.कुलदीप यादव के 14 मार्च को ही शादी हुई थी. उन्होंने अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी में सात फेरे लिए थे. मंगलववार शाम को करीब सात बजे कुलदीप और वंशिका श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे थे. यहां उन्होंने पूजा की और नवविवाहित जीवन की शुरुआत ठाकुर जी के आशीर्वाद लेकर की. बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने माला, दुपट्टा और प्रसाद देकर उनका स्वागत किया. कुलदीप यादव कई बार वृंदावन ठाकुर जी के दर्शन को आ चुके हैं लेकिन शादी के बाद पहली बार अनी पत्नी वंशिका के साथ यहां आए.