आगरालीक्स….आगरा में दुस्साहसिक वारदात, दबंगों ने 15 साल की किशोरी को किडनैप कर गैंगरेप किया। लोगों ने गैंगरेप करते युवक को दबोचा, लोगों को धक्का मारकर आरोपी भागे।
आगरा के खंदौली क्ष्रेत्र में शनिवार को 15 वर्षीय किशोरी शौच को गई थी। गांव के दबंग लड़के किशोरी को बाइक पर बिठाकर ले गए। गांव के बाहर मंदिर की छत पर किशोरी के साथ गैंगरेप किया।
रात भर तलाश में जुटे रहे, युवक को देख हुआ शक
किशोरी की तलाश में परिजन रात भर जूट रहे, सुबह 3 बजे उन्हें एक युवक फोन पर बात करते हुए दिखा, इस पर उन्हें शक हुआ। वे मंदिर में गए तो वहां कोई नही था।
मंदिर की छत पर
परिजन मंदिर की छत पर चढ़ कर गए, वहां एक युवक को रेप करते हुए दबोच लिया। वह लोगों को धक्का मारकर भाग गया, खून से लथपथ किशोरी को लेडी लॉयल भेजा गया है। यहाँ मेडिकल कराया जा रहा है।