आगरालीक्स… आगरा के नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। मेयर पद के प्रत्याशियों को उनके नाम के अक्षर के क्रम में प्रथम, द्वितीय से लेकर 13 वें स्थान पर रखा गया है।
बसपा के दिगंबर सिंह धाकरे पहले नंबर पर
ईवीएम में पहले नंबर पर बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे हैं, उनके बाद भाजपा के नवीन जैन दूसरे और तीसरे नंबर पर आप प्रत्याशी राजेश गुप्ता हैं। सपा प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी चौथे, रालोद प्रत्याशी लोकच चौधरी पांचवे और छठवें नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल हैं। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। मेयर पद पर 13 प्रत्याशी हैं 14 वें नंबर पर नोटा नन आॅफ ए अबव का विकल्प है।
फूलों की कलियां और हवाई जहाज
निर्दलीय प्रत्याशियों को फूलों की कलियां, रेल का इंजन, हवाई जहाज चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।
ये रहेगा ईवीएम में मेयर प्रत्याशियों का क्रम
1 दिगंबर सिंह धाकरे बसपा प्रत्याशी
2 नवीन जैन भाजपा प्रत्याशी
3 राजेश गुप्ता आम आदमी प्रत्याशी
4 राहुल चतुर्वेदी सपा प्रत्याशी
5 लोचन चौधरी लोकदल प्रत्याशी
6 विनोद बंसल कांग्रेस प्रत्याशी
निर्दलीय प्रत्याशी
7 हरीश उर्फ हरीश चंद भारती
8 अशोक
9 चौधरी बशीर
10 महावीर
11 महेश कुमार चौधरी
12 विमल
13 सुमन श्रीवास्तव
14 नोटा नन आॅफ द अबव
22 नवंबर को मतदान
आगरा में नगर निगम चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है, 22 नवंबर को मतदान के दिन सामूहिक अवकाश रहेगा, 16 पहचान पत्र से वोट डाल सकेंगे, वोट डालने के लिए प्रलोभन देने पर कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया है कि मतदान वाले दिन 22 नवम्बर 2017 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा साथ ही दुकानों एवं वाणिज्यक अधिष्ठानों में बन्दी दिवस घोषित किया गया है। मतदान के लिए पहचानपत्र के रुप में 16 पहचानपत्रों में से किसी एक को दिखाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्रों में भारत निर्वाचान आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचानपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचानपत्र, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त पहचानपत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त सम्पत्ति सम्बन्धी मूल अभिलेख यथा-पट्टा विलेख, रजिस्ट्रीकृत डीड आदि, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख यथा-भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन आदि, फोटोयुक्त स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पहचानपत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेन्स, फोटोयुक्त शारीरिक रुप से अशक्त होने का प्रमाणपत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्र्तगत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, सांसदों, विधायाकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गये सरकारी पहचानपत्र, राशनकार्ड आदि।