आगरालीक्स…आगरा में नायरा एनर्जी के पंपों पर 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल. डीजल भी 3 रुपये महंगा. अन्य पेट्रोल पंपों पर लगी हुई है भीड़
नायरा एनर्जी के पंपों पर आज से पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया है. आगरा में भी नायरा एनर्जी के पंपों पर नये रेट जारी कर दिए गए हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि अन्य कंपनियों के पंपों पर अभी भी रेट पुराने वाले हैं लेकिन महंगे होने की आशंका के चलते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगी हुई है.नायरा एनर्जी देश की बड़ी प्राइवेट रिटेलर कंपनी है. नायरा के पंपों पर सादा पेट्रोल अब 99.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल का रेट 90.41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. निजी कंपनी के रेट बढ़ने के बाद अब इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम कंपनी के भी रेट बढ़ने की संभावना है.
पेट्राल पंपों पर भीड़मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी का संकट बना हुआ है लेकिन अब नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल व डीजल के रेट बढ़ने के कारण अन्य पेट्रोल पंपों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही पंपों पर अन्य दिनों की अपेक्षा से भीड़ अधिक जुटी हुई है. हालांकि पेट्रोल पंप के संचालकों का कहना है कि आगरा में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है. अनावश्यक भीड़ न लगे तो अच्छा है.