आगरालीक्स…Agra News: आगरा को झटका, आगरा से अहमदाबाद की फ्लाइट 29 मार्च को बंद हो जाएगी, आगरा से तीन शहरों के लिए ही फ्लाइट यात्रियों को मिलेगी।
आगरा से अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरू सहित चार शहरों के लिए फ्लाइट है। ये सभी फ्लाइट इंडिगो की हैं, इंडिगो ने फ्लाइट के लिए समर शेडयूल जारी किया है। ( Agra News: Agra-Ahmedabad flight stop from 29th March 2026)
29 मार्च से बंद हो जाएगी आगरा अहमदाबाद की फ्लाइट
इंडिगो द्वारा जारी किए गए समर शेडयूल के अनुसार, 29 मार्च से आगरा अहमदाबाद फ्लाइट बंद हो जाएगी। 30 मार्च से आगरा से अहमदाबाद की फ्लाइट नहीं चलेगी। आगरा से बड़ी संख्या में कारोबारी अहमदाबाद फ्लाइट से जाते हैं।
तीन शहरों के लिए फ्लाइट
30 मार्च से आगरा से तीन शहरों के लिए ही फ्लाइट मिलेगी। खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा का मीडिया से कहना है कि आगरा से इंडिगो की मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूरू के लिए फ्लाइट चलती रहेगी, मुंबई की फ्लाइट नवी मुंबई से चलेगी।