Saturday , 19 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Search for Accused Tenant in Murder Case of 8-Year-Old Girl in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Search for Accused Tenant in Murder Case of 8-Year-Old Girl in Agra…#agranews

379

आगरालीक्स…आगरा में एक थप्पड़ ने करा दी 8 साल की बच्ची की हत्या! बच्ची का गला काटा और आटे के कनस्तर में डाली लाश…हैवान बन गया था किरायेदार

आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बेटी की हत्या का पहला सनसनीखेज कारण सामने आया है. आशंका जताई जा रही है कि किरायेदार ने यह हत्या थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी. बताया जाता है कि 10 दिन पहले बकाया किराए को लेकर विवाद हो गया था जिसमें मृतक बच्ची के चाचा ने किरायेदार को थप्पड़ मारा था और कमरे पर ताला लगा दिया था. इसी का बदला लेने के लिए अरोपी किरायेदार ने बच्ची की वीभत्स हत्या को अंजाम दिया. किरायेदार सुनील ने बच्ची की गला काटकर हत्या की और उसकी लाश को आटे के कनस्तर में रख दिया. इसके बाद उसने कमरे में जो खून बहा था उसे पानी से धोया. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे गलत नीयत भी हो सकती है.

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किरायेदार फरार है. पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई है. किरायेदार सुनील ने उसका किडनैप करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी. बच्ची के लापता होने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. अपहरण की आशंका में पुलिस को सूचना भी दी गई. पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी और घर के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए. जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड बुलाया गया. पुलिस का शक तब और गहरा हुआ जब स्निफर डॉग अचानक किरायेदार के घर पर जाकर रुक गया. पुलिस ने किरायेदार का कमरा चेक किया लेकिन पहली बार में कुछ नहीं मिला. फिर जब दोबारा गहनता के साथ तलाशी की गई तो आटे के कनस्तर में बच्ची की लाश थी. उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी और उसके शव के ऊपर आटा भर दिया था. इस हत्याकांड ने सभी के होश उड़ा दिए क्योंकि हत्यारोपी किरायेदार इससे पहले बच्ची की तलाश में परिजनों के साथ था और बार—बार गुमराह कर रहा था लेकिन डॉग स्कवॉयड पहुंचने के बाद अचानक वह लापता हो गया. अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी का तीन मंजिला घर, घर में ही जूता कारखाना है। इसके सामने कारोबारी का दूसरा घर है, इसमें सामान रखा रहता है और पहली मंजिल पर बने कमरे में एक किराएदार रह रहा था। कारोबारी के दो बेटी हैं, बड़ी बेटी आठ साल की और कक्षा एक में पढ़ती थी जबकि छोटी बेटी पांच साल की है। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे बड़ी बेटी घर से अन्य बच्चों के साथ खेलने चली गई, परिजनों को लगा कि बेटी बच्चों के साथ खेल रही है, वह शाम को टयूशन पढ़ने भी जाती थी, काफी देर तक बेटी के न लौटने पर परिजनों को लगा कि वह टयूशन पढ़ने गई है। शाम 4.30 बजे तक बेटी नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, ​टीचर के घर पहुंचे तो वहां भी वह नहीं आई थी, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की कई टीमें बनाई गई, सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर पूछताछ शुरू की गई।

घर की चेकिंग होते ही गायब हो गया किराएदार, तलाशी में ड्रम में मिला शव
सीसीटीवी में कारोबारी की बेटी दोपहर 2.30 बजे घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दी इसके बाद दोबारा घर की तरफ चली गई, पुलिस ने आस पास के घरों में चेकिंग शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही कारोबारी के घर में रहने वाला किराएदार गायब हो गया, पुलिस को उस पर शक हुआ उसके कमरे का ताला लगा हुआ था। कमरे का ताला खोलकर तलाशी ली गई तो आटे के छोटे ड्रम में कारोबारी की बेटी का शव मिल गया, शव पर आटा डाल दिया था जिससे पता न चल सके। शव मिलने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया, फतेहाबाद रोड पर भी जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।

कोरोना काल में बिक गया था किराएदार का मकान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी के मकान में रहने वाले किराएदार का कोरोना काल में मकान बिक गया था इसके बाद से वह कारोबारी के मकान में एक कमरे में कि​राए पर रहने लगा था। उसका भाई भी पास में ही रहता है वहां उसकी मां भी रहती है। किराएदारों की गलत आदतों के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी, उसकी मां उसके घर आया जाया करती थी पुलिस जांच में जुटी हुई है। डीसीपी सिटी आगरा सैयद अली अब्बास के अनुसार, टीमें आरोपित किराएदार की तलाश में जुटी हुई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 70 year old sugar daddy case in Agra

आगरालीक्स आगरा में बुजुर्ग शुगर डेडी का मामला सामने आया है, 32...

बिगलीक्स

Agra News Live: 84000 LPG customers Booking may stop in Agra

आगरालीक्स आगरा के 84 हजार एलपीजी ग्राहकों की बुकिंग पर रोक लगा...

बिगलीक्स

Mathura News Live: Radhashtami Celebration start from 4 AM in Barsana

मथुरालीक्स …राधाष्टमी पर राधारानी मंदिर, बरसाना में सुबह चार बजे वृषभानु दुलारी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Printing Press employees take out Maharastra TET paper outside by hiding paper inside shoes

आगरालीक्स महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा की​ प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ...

error: Content is protected !!