आगरालीक्स आगरा के 84 हजार एलपीजी ग्राहकों की बुकिंग पर रोक लगा दी है। ग्राहकों को बाजार मूल्य पर सिलेंडर लेने होंगे।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, जिन एलपीजी ग्राहकों ने बायोमेट्रिक पहचान प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके गैस बुकिंग की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। आगरा में ऐसे 84 हजार ग्राहक हैं।
दोबारा बुकिंग चालू कराने के लिए कराना होगा बायोमेट्रिक सत्यापन
दोबारा से बुकिंग शुरू कराने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर या कंपनी के डिजिटल पोर्टल व एप के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही कनेक्शन चालू हो जाएगा और रियायती दर पर सिलेंडर मिलने लगेगा। वहीं, जो लोग सत्यापन नहीं कराना चाहते हैं उन्हें स्व घोषणा करनी होगी कि वे सरकारी सहायता नहीं चाहते हैं।