आगरालीक्स…आगरा में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण. आग की लपटों ने गोदाम को लिया चपेट में. आसमान में काला धुआं छाया.
आगरा के थाना एकता क्षेत्र के धांधूपुरा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है. आग ने गोदाम को पूरी चपेट में ले लिया. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. आसमान में काला काला धुआं छा गया. इधर सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से लाखों रुपये का नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.फायर ब्रिगेडऔर पुलिस की टीम भी मामले की जंच कर रही है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है.