आगरालीक्स …Agra News: आज रात 12 बजे से टोल की दरें बढ़ जाएंगी, टोल प्लाजा पर कैश लेनदेन बंद, फास्टैग अनिवार्य।
एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक अप्रैल 2026 यानी 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं। एनएचएआई के हाईवे और एक्सप्रेस वे पर टोल की दरों में कम से कम पांच रुपये और अधिकतम 45 रुपये बढ़ाए गए हैं। नई दरें रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएंगी। ( Agra News: Toll rate hike Rs 5 to Rs 45 on NHAI Highway & Expressway from midnight )
फास्टैग अनिवार्य
इसके साथ ही एनएचएआई के टोल प्लाजा से निकलने के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है, टोल टैक्स का भुगतान कैश से नहीं होगा।