आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की सम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, देखें परीक्षा कार्यक्रम
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। 16 अप्रैल से तीन पालियों में स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा होगी, परीक्षा 18 मई तक चलेंगी। पहली पाली में आठ से 10, दूसरी पाली में 11 से दोपहर 1 और तीसरी पाली में दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा होगी।
दो घंटे की परीक्षा, ओएमआर पर देने होंगे 60 सवालों के जवाब
विवि द्वारा सम सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर पर कराई जा रही है। दो घंटे की परीक्षा होगी और 60 प्रश्नों के उत्तर छात्रों को देने होंगे।
परीक्षा कार्यक्रम देखें