आगरालीक्स…आगरा में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं. मथुरा से लौटकर करेंगे ग्रेटर आगरा का शिलान्यास. जानें पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आ रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में रायपुरा, रहनकलां में प्रस्तावित एडीए के प्रोजेक्ट ग्रेटर आगरा का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे. प्रशासन की ओर से सीएम येागी के आगमन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.मथुरा जाएंगे पहले
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा आगरा के लिए निकलेंगे. वे यहां के खेरिया एयरपोर्ट पर दो बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे. यहां से पांच मिनट बाद हैलीकॉप्टर द्वारा वृंदावन के लिए रवाना होंगे. शाम चार बजे तक सीएम योगी वृंदावन रहेंगे. शाम 4 बजकर 5 मिनट पर वे आगरा के लिए हैलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे. शाम 4 बजकर 30 मिनट पर वे रायपुर रहनकलां पहुंचेेंगे. यहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल जाएंगे जहां पर सीएम योगी ग्रेटर आगरा का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे. शाम 5 बजकर 35 मिनट पर कार्यक्रम समाप्ति के बाद खेरिया एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे. शाम 5 बजकर 50 मिनट पर सीएम योगी राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.
