आगरालीक्स …Agra News” आगरा में आटोमोबाइल कंपनी के स्टॉक यार्ड से नई कारों के व्हील और टायर चोरी, एक दूसरी वारदात में टायर से भी पूरी गाड़ी को ही चोर ले गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Agra News: New Car Wheel & Tyre stolen from Yard)
पहला मामला थाना सिकंदरा का है, चंद्रनगर कॉलोनी के रहने वाले रामनिवास सिंह परिहार ने बताया कि वे लोडिंग गाड़ी से अपोलो टायर में माल डिलीवरी का काम करते हैं, तीन अप्रैल की रात गाड़ी में अपोलो कंपनी के 12 टायर लोड थे ओर वाहन कंपनी के बाहर खड़ा था। चार अप्रैल की सुबह टायर लेकर अलीगढ़ जाना था लेकिन चोर गाड़ी को लेकर चले गए, चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
कंपनी के स्टॉक यार्ड से व्हील और टायर चोरी
वहीं, थाना जगदीशपुरा में प्रेम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी आफिसर मनीष कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें कहा है कि उनका बोदला बिचपुरी रोड पर यार्ड है, इसमें मारुति कंपनी की नई कार खड़ी होती हैं। 236 मार्च को यार्ड में खड़ी दो कारों से आठ अलॉय व्हील और टायर चोरी हो गए, सुबह गार्ड ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।