Thursday , 22 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Jangadna 2027: The first phase of the census will begin in Agra on May 22…#agranews
टॉप न्यूज़

Jangadna 2027: The first phase of the census will begin in Agra on May 22…#agranews

395

आगरालीक्स…आगरा में 22 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण. घर—घर आकर ली जाएगी जानकारियां. 33 सवाल पूछे जाएंगे. गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई

आगरा में 22 मई से जनगणना का प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है. जनगणना 2027 पूरी तरह से डिजिटल होगी और इसमें लोग खुद भी आनलाइन अपनी गणना कर सकते हैं. सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अपर जिला जनगणना अधिकारी, उपजिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 22 मई से होगी, इस बार आमजन खुद पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकेंगे. डिजिटल प्रक्रिया के तहत प्रगणक घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन करेंगे और पूरी गणना पेपरलेस होगी.

10 दिन अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
जनगणना के लिए मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 25 अप्रैल तक चलेगा. मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा सभी प्रगणकों, सुपरवाइजर को अलग अलग समूहों में तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी. जिलाधिकारी ने सभी उपजिला मजिस्ट्रेट को स्वयं उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के बाद सभी सुपरवाइजर व प्रगणकों की ट्रेनिंग से संबंधित प्रश्नों की परीक्षा कराने के भी निर्देश दिए. सभी प्रशिक्षण तहसील स्तर पर दिया जाएगा. जनगणना की प्रक्रिया 22 मई से 20 जून तक संचालित की जाएगी. जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को बनाने,दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इसे जन-जन की भागीदारी से जोड़कर जन अभियान का रूप देना आवश्यक है.

गलत जानकारी देने पर होगी एफआईआर
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा या विसंगति पाए जाने पर, गलत तथ्य देने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जनगणना अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 को जनपद में पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित किया जाएगा. डाटा संग्रहण, प्रविष्टि, सत्यापन और निगरानी का कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सके.

07 से 21 मई तक खुला रहेगा स्वगणना पोर्टल
अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी ने जनगणना की प्रक्रिया, समय-सीमा और डिजिटल रूपांतरण की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 15 दिन पहले पोर्टल खुलेगा, आमजन स्वयं भी जानकारी भर सकते हैं. जनपद में जनगणना कार्य के लिए लगभग 10527 प्रगणक एवं 1755 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जो प्रशासन की निगरानी में कार्य करेंगे. यह कार्य केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से पूरा किया जाएगा. इस बार आम नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. स्वगणना पोर्टल 07 मई से 21 मई 2026 तक सक्रिय रहेगा, जिस पर नागरिक स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे.

बैठक में अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभम कुमार,अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड,सभी तहसीलों के उपजिला मजिस्ट्रेट,एसीएम सहित सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Flight timings for Mumbai and Bengaluru from Agra are changing, effective October 25…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Ancient Dussehra procession taken out with great fanfare in Agra, featuring 36 attractive tableaus…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 36 अकर्षक झांकियों संग धूमधाम से निकली प्राचीन दशहरा शोभायात्रा....

error: Content is protected !!