आगरालीक्स…आगरा के कैलाश घाट पर हुई मां यमुना की भव्य आरती. नौका में दिखा धार्मिक उत्साह का अद्भुत दृश्य
पवित्र यमुना तट स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर में आज एक भव्य एवं दिव्य आयोजन के अंतर्गत नौका में विराजमान होकर मां यमुना की आरती संपन्न की गई। इस अद्वितीय धार्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन को भक्तिभाव से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी,आगरा के संरक्षक एवं प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। उनके साथ महंत संतोष गिरी, सागर गिरी,विशेष गिरी,धर्मेश गिरी,प्रेम बाबा,समाजसेवी डॉ. मदन मोहन शर्मा, विधायक शर्मा,नकुल सारस्वत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महंत गौरव गिरी ने कहा कि मां यमुना हमारी आस्था और संस्कृति की जीवनरेखा हैं।इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और सनातन परंपराएं सुदृढ़ होती हैं। डॉ.मदन मोहन शर्मा ने कहा कि प्राचीन कैलाश मंदिर पर मां यमुना की आरती केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता,सद्भाव और धार्मिक जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था एवं उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां यमुना के जयघोष एवं मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया एवं मां यमुना से समस्त जनकल्याण की प्रार्थना की गई। प्रत्येक सोमवार को सायं काल होती हैं।