आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एसआईआर में 6.37 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा, मतदाता सूची में नाम है या कट गया, कहां देखें और कैसे पता करें, जानें।
आगरा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर के तहत जिले की नौ विधानसभा सीटों के 36 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इसके लिए टीमें घर घर भी गईं। सत्यापन के बाद पहली सूची छह जनवरी को जारी की गई, इसमें 36 लाख में से 8.41 लाख मतदाताओं के नाम कट गए। इसके बाद 7.50 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए, इनकी सुनवाई की गई, दस्तावेज जमा कराए गए। इसके बाद सूची में दो लाख से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए। ( Agra News: Final Voter List after SIR deleted today, 6.37 Lakh voter name deleted from List in Agra)
36 लाख से हो गए अब 29.62 लाख मतदाता
ऐसे मतदाता जिनकी मौत हो चुकी है, दूसरी जगह चले गए हैं उनके नाम सूची से काट दिए गए। इस तरह 6.37 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं, इसमें 3.19 लाख पुरुष और 3.18 लाख महिला मतदाता हैं। पहले नौ विधानसभा सीटों पर 36 लाख मतदाता थे अब 29.62 लाख मतदाता रह गए हैं।
आज बूथों पर मतदाता सूची की जाएगी चस्पा
एसआईआर पूरी होने के बाद मंगलवार यानी सात अप्रैल को जिले की सभी नौ विधानसभा की बूथों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा, बूथ पर जाकर लोग देख सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है कि नहीं है। इसके साथ ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोटर आईडी नंबर डालकर भी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या
एत्मादपुर 4.20 लाख
आगरा कैंट 3.35 लाख
आगरा दक्षिण 2.75 लाख
आगरा उत्तर 3.33 लाख
आगरा ग्रामीण 3.74 लाख
फतेहपुर सीकरी 3.30 लाख
खेरागढ़ 3.05 लाख
फतेहाबाद 2.95 लाख
बाह 2.91 लाख