आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज सीएम योगी 5142 करोड़ की ग्रेटर आगरा टाउनशिप सहित 6777 करोड़ की 320 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मिनट टू मिनट प्रोग्राम, प्लॉट के रेट और ग्रेटर आगरा में कब से होगी बुकिंग, जानें।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड पर रायपुर रहनकलां में 449.65 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा टाउनशिप का शिलान्यास करेंगे। 5142 करोड़ रुपये से विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप हैं। इनके नाम नदियों पर रखे गए हैं, पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम के प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा यूपी रेरा में पंजीकरण करा लिया गया है। ग्रेटर आगरा टाउनशिप के शिलान्यास सहित 6777 करोड़ की 320 परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ रायपुर रहनकलां में बनाए गए हैलीपेड पर पवनहंस के हेलीकाप्टर से शाम 4.30 बजे पहुंचे, शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे और शाम 5.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
जल निगम की पांच योजनाएं 11.8 करोड़ रुपये
यूपी प्रोजेक्टस कारपोरेशन की दो योजनाएं 34.01 करोड़ रुपये
लोक निर्माण प्रांतीय खंड की 14 योजनाएं 64.44 करोड़
सेतु निगम की दो योजनाएं 117 करोड़ रुपये
इनका शिलान्यास
एडीए द्वारा विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा टाउनशिप 5142 करोड़ रुपये
यूपी प्रोजेक्टस कारपोरेशन की छह योजनाएं 53.39 करोड़ रुपये
जल निगम नगरीय तीन योजनाएं 10.83 करोड़ रुपये
लोक निर्माण विभाग की 42 योजनाएं 164 करोड़
लोक निर्माण विभाग खंड 2 की 36 योजनाएं 284 करोड़ रुपये
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग 169 योजनाएं 79.75 करोड़ रुपये
सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा विजिट
दोपहर 2.10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे वहां से पवनहंस के हेलीकाप्टर से वृंदावन जाएंगे
4.05 बजे वृंदावन से चलेंगे और रायपुर रहनकला में बनाए गए हैलीपैड पर पवनहंस के हेलीकाप्टर से आएंगे
4.30 बजे ग्रेटर आगरा का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे, सभा को संबोधित करेंगे
5.35 बजे रहनकला हैलीपेड से खेरिया एयरपोर्ट पर पवन हंस के हेलीकाप्टर से आएंगे यहां से 5.50 बजे अमोसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए रवाना होंगे

बोर्ड बैठक में रेट होंगे निर्धारित, मई में आवंटन
एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली के अनुसार, अप्रैल महीने के अंत तक बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में प्लॉट के रेट निर्धारित किए जाएंगे। इसके बाद मई भी प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,प्लॉट के लिए आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। ग्रेटर आगरा में 4353 आवासीय प्लॉट हैं और मिश्रित भू उपयोग वाले 164 प्लॉट भी हैं। अटलपुरम के प्लॉट का रेट 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, ग्रेटर आगरा में 33000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक प्लॉट का रेट हो सकता है। हालांकि, बोर्ड बैठक में रेट पर निर्णय लिया जाएगा।
ग्रेटर आगरा टाउनशिप में बनेंगी 10 टाउनशिप
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर, 763 भूखंड
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर, 120 भूखंड
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर, 719 भूखंड
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर, 975 भूखंड
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर, व्यावसायिक भूखंड
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर, 220 भूखंड
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर, 293 भूखंड
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर, 706 भूखंड
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर, 557 भूखंड
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर, तीन भूखंड पब्लिक सर्विस सेक्टर और एक व्यावसायिक भूखंड