आगरालीक्स …Agra News: आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर यमुना आरती स्थल और लड्डू गोपाल की प्रतिमा के बीच में तीन साल की बच्ची का शव मिला, बच्ची लाल नीली टीशर्ट और काले रंग का पाजामा पहने हुए है। पुलिस सीसीटीवी से शिनाख्त के पसास में जुटी है। ( Agra News: Three year old Girl Child dead body found near Yamuna Aarti Point in Agra)
आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर यमुना आरती स्थल है इससे कुछ ही दूरी पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा है। यहां से एक पानी की पाइप लाइन भी जा रही है। मंगलवार रात 7.30 बजे राहगीरों की नजर पाइप लाइन के पास शव पर पड़ी लोगों की भीड़ जुट गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फोर्स पहुंच गया, शव बच्ची का था, उम्र करीब तीन साल है। बच्ची लाल और नीले रंग की टीशर्ट और काले रंग का पाजामा पहने हुए है।
सीसीटीवी और सोशल मीडिया से शिनाख्त के प्रयास
पुलिस बच्ची की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो अपलोड कर बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आस पास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। आस पास ठेल लगाने वालों लोगों से भी पूछताछ की गई है लेकिन बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकती है।
हत्या या यमुना में बहने से मौत
प्रारंभिक जांच में बच्ची के शरीर पर कोई निशान दिखाई नहीं दिए हैं, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिससे मौत का कारण पता चल सके। बच्ची की हत्या कर शव फेंका गया है, यमुना में बहने से भी मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही पता चल सकेगा। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि सीसीटीवी और आस पास के लोगों से पूछताछ कर बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।