आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आंधी में ताजमहल के रॉयलगेट से पच्चीकारी के लिए लगे पत्थर के टुकड़े गिरे, यूनीपोल के साथ ही एमडी जैन के बाहर गेट गिर गया। ( Agra News : Stones fall from Royal gate Taj Mahal during storm in Agra )
आगरा में मंगलवार को धूल भरी आंधी चली, आंधी की स्पीड अधिक होने से कई जगह होर्डिंग गिर गए, एत्मादपुर में यूनीपोल गिर गया। एमडी जैन इंटर कॉलेज में शादी के लिए लगाया गया गेट आटो पर जा गिरा लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।
ताजमहल रॉयल गेट के पच्चीकारी के पत्थर गिरे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आंधी में ताजमहल रॉयल गेट पर पच्चीकारी के छोटे छोटे पत्थर के टुकड़े लगे हुए हैं। आंधी और बारिश में रॉयल गेट से पत्थर के टुकटे टूट गर नीचे गिर गए, इससे पहले भी आंधी में रॉयल गेट को नुकसान हो चुका है।