मथुरालीक्स…मथुरा के बंगाली घाट से युवक ने यमुना में लगाई छलांग. तलाश में जुटे गोताखोर
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक युवक ने बंगाली घाट से यमुना में छलांग लगा दी. युवक को कूदता देख लोगों के होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों की मद से युवक की तलाश शुरू कर दी. युवक कौन था इसका भी अभी पता नहीं चला है.बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली घाट पर एक युवक काफी देर से घाट के किनारे घूम रहा था. आसपास भी कई लोग थे. तभी अचानक युवक नदी में कूद गया. युवक को कूदता देख अफरातफरी मच गई. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी यहां पहुंच गई. गोताखों की मदद से युवक की तलाश को यमुना में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस आसपास के लोगों से युवक के संबंध में पूछताछ कर रही है.