फिरोजाबादलीक्स…गैस सिलेंडर के लिए लोग सड़क पर लेटे. तीन दिन से एजेंसी बंद होने से आक्रोश. जाम लगाया तो पहुंचे अधिकारी. बोले—एक्शन होगा
फिरोजाबाद में रसोई गैस की किल्लत और एजेंसी की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं ने हंगामा काट दिया. शुक्रवार को एटा—शिकोहाबाद मार्ग पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया और तीन दिन से एजेंसी बंद होने और सिलेंडर न मिलने पर सड़क पर लेट गए जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया. शिकायत के बाद एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है. ये है पूरा मामलामामला जसराना क्षेत्र का है. शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे लेकिन एजेंसी पर ताला लटका हुआ था. तीन दिन से एजेंसी बंद होने पर गुस्साए लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. लोगों का आरोप है कि आनलाइन बुकिंग करने और ओटीपी आने के बाद भी गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं की गई है. लोगों ने एजेंसी के खिलाफ कालाबाजी का आरोप लगाते हुए एटा—शिकोहाबाद रोड को जाम कर दिया. कुछ लोग सड़क पर लेट गए. सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसडीए राजेश कुमार शुक्ला ने लोगों की बातचीत सुनीं. लोगों का कहना था कि तीन दिन से एजेंसी बंद है. घर में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है. इस पर एसडीएम ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया.