आगरालीक्स…आगरा में विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस पर कोठी मीना बाजार से बोदला तक निकलेगी शोभा यात्रा. सैकड़ों वाहनों पर तिरंगा, गूंजेंगे वंदे मातरम के जयघोष
विश्व हिंदू महासंघ का 46वां स्थापना दिवस इस वर्ष विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 12 अप्रैल को निकलने वाली वंदे मातरम शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें सैकड़ों वाहन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आयोजन स्थल पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष किशन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह आगरा में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत “वंदे मातरम” भव्य शोभा यात्रा कोठी मीना बाजार से प्रारंभ होकर सेक्टर-5, हनुमान जी मंदिर, बोदला तक जाएगी। महानगर अध्यक्ष रोहित कुमार गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा उपस्थित रहेंगे। शोभा यात्रा में सैकड़ों कारों पर तिरंगा लगाकर कार्यकर्ता सवार होंगे और पूरे मार्ग में “वंदे मातरम” के जयघोष के साथ देशभक्ति का वातावरण निर्मित करेंगे।उन्होंने कहा कि यह आयोजन हिंदू एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
बैठक में सौरभ अग्रवाल, राहुल गुप्ता, अमित गुप्ता, हरविंदर अरोड़ा, विजय शिवहरे, शिवम शिवहरे, राजीव गुप्ता, रामकिशन गर्ग आदि उपस्थित रहे।