आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रति व्यक्ति सालाना आय 13 हजार रुपये बढ़ी, सकल जिला घरेलू उत्पाद में 8748 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी।
राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी वर्ष 2024—25 की ताजा रिपोर्ट में आगरा में प्रति व्यक्ति सालाना आय 1.44 लाख रुपये पहुंच गई है, इससे पहले 2023.24 में आगरा में प्रति व्यक्ति सालाना आयर 1.31 लाख रुपये थे, इससे पहले साल 2021—22 में आगरा में प्रति व्यक्ति सालाना आय एक लाख रुपये थी।
तीन साल में प्रति व्यक्ति सालाना आय में 33 हजार रुपये बढ़ी
इस तरह आगरा में प्रति व्यक्ति सालाना आय साल 2021—22 से साल 2024—25 क बीच 33 हजार रुपये बढ़ी है, यह अच्छा संकेत है। इस तरह प्रति व्यक्ति की मासिक आय में करीब 2900 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीडीपी में 8748 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है अब जीडीडीपी 88064 करोड़ रुपये है, जीडीडीपी में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
जिला सकल घरेलू उत्पाद में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी एग्रीकल्चर, पशुधन और वानिकी में दर्ज की गई है, 2021—22 में यह 10934.57 करोड़ रुपये थी यह 2024—25 में बढ़कर 14858.72 हो गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य, व्यापार होटल, वित्तीय सेवाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई है।