आगरालीक्स…आगरा में दो आटो का आमने—सामने का भीषण एक्सीडेंट. कई सवारियां घायल, दो की हालत गंभीर
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में शनिवार रात को दो आटो की आमने—सामने की जोरदार टक्कर हुई है. हादसे में कई सवारियां घायल हुई हैं जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के एसएन में रेफर किया गया है. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों का उपचार जारी है.हादसा सैंया रोड पर हुआ है. एक आटो में हरिकांत और आटो चालक कबीर निवासी सेवला घायल हुए हैं तो वहीं दूसरे आटो में बैठे रामअवतार, गोरा देवी, शारदा और अरुण घायल हुए हैं. रामअवतार और हरिकांत की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है.