आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में गर्मी शुरू होते ही पानी संकट. 15 दिन से पानी न आने पर सड़कों पर खाली बर्तन लेकर उतरे लोग. लगाया जाम
आगरा में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट शुरू हो गया है. कई क्षेत्रों में पानी न आने पर लोग परेशान हैं लेकिन यमुना पार के ट्रांस यमुना क्षेत्र में 15 दिन से पानी न होने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया. महिलाओं के साथ बच्चे भी खाली बर्तन लेकर सड़क पर पहुंच गए और जाम लगाकर हंगामा करने लगे. करीब दो घंटे तक लोग हंगामा करते रहे.लोगों का कहना है कि हाथरस रोड स्थित माता वाली गली में नगर निगम द्वारा नाला निर्माण के लिए पुलिया तोड़ दी गई है. इससे पानी की पाइपलाइन भी टूट गई. 15 दिन से निर्माण कार्य अधूरा है और इसके कारण क्षेत्र में पानी भी नहीं आ पा रहा है. रविवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. करीब दो घंटे तक उन्होंने हाइवे जाम कर दिया इससे वाहनों की कतार लग गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया और जाम खुलवाया.