मथुरालीक्स…वृंदावन मोटर बोट हादसे में आज 2 और शव यमुना में मिले. अब तक 13 की मौत. तीन की तलाश जारी..
वृंदावन के केसी घाट के पास यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे श्रद्धालुओं में से अब तक 13 की लाश यमुना से निकाली जा चुकी है. शनिवार तक 11 मृतकों का ही पता यमुना में लग पाया था. आज रविवार को दो और शव मिले. एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट के पास मिला तो वहीं एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के पास मिला. यमुना में अभी भी तीन और श्रद्धालुओं की तलाश की जा रही है.पंजाब से भजन गायक लवी गायन के परिजन सहित 130 श्रद्धालुओं का दल वृंदावन में दर्शन करने के लिए आया था, शुक्रवार को मोटरबोट में श्रद्धालु यमुना की सैर करने के लिए निकले थे, यमुना घाट से 50 मीटर अंदर पांटून पुल के पास नाविक पप्पू निषाद जो मोटर बोट का मालिक भी है उसने स्पीड तेज कर दी इससे मोटर बोट अनियंत्रित हो गई, पांटून पुल पर ठेकेदार नारायण शर्मा द्वारा काम कराया जा रहा था इसके चलते अनियत्रिंत मोटरबोट पांटून पुल के पीपा से टकराने के बाद पलट गई. स्थानीय नाविकों ने लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए. शुक्रवार तक 10 लोगों की लाश यमुना से निकाली गई थीं.
दो दिन में तीन शव मिलेशनिवार को रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया, इसमें एक श्रद्धालु का शव मिल गया. रविवार को सर्च का दायरा बढ़ाया गया, रविवार को पहले एक युवक का शव मिला और बाद में एक युवती का शव भी मिला गया. . अभी तक 13 शव मिल चुके हैं, अभी भी सर्च आपरेशन चल रहा है। अभी भी तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.