आगरालीक्स …Agra News: आगरा के कसरैट, किनारी बाजार में तीन मंजिला ज्वैलरी शोरूम ढहने पर एडीए ने बिल्डर के खिलाफ दी तहरीर, सील लगने के बाद भी पांच मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी, अवैध तरीके से बनी बिल्डिंग की जाएगी ध्वस्त। ( Agra Live News: ADA take action after Three storey Jewellery showroom collapse in Kinari Bazar in Agra )
आगरा के कसरेट किनारी बाजार में गुरुवार को सीता राम कॉलोनी बल्केश्वर के रहने वाले ज्वैलर रिंकू बंसल का रात में तीन मंजिला शोरूम गिर गया था, रात के समय हादसा होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन शोरूम गिरने से कई अन्य दुकान भी चपेट में आ गई। सोमवार को एडीए की टीम जांच के लिए पहुंची।
ज्वैलर के भाई ने शोरूम के पीछे खरीदा था मकान, सील लगने के बाद भी बना दी पांच मंजिला बिल्डिंग
एडीए के क्षेत्रीय सहायक अभियंता आदर्श जैन, अवर अभियंता भानु प्रताप जांच के लिए पहुंचे। इसमें सामने आया है कि ज्वैलर रिंकू बसंल के भाई मनीष बंसल ने 2024 में शोरूम के पीछे सेठ गली में 210 वर्ग गज का मकान खरीदा था, मकान के बेसमेंट की खोदाई करने से एक मकान ढह गया था। इसके बाद एडीन ने अवैध निर्माण पर 27 अप्रैल 2024 को सील लगा दी थी। सील को खुलवाया नहीं गई और पांच मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी। इस मामले में थाना कोतवाली में तहरीर दी है। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली का कहना है कि बिल्डिंग की सील खोले बिना ही सील तोड़कर काम किया जा रहा था, डेढ़ साल पहले अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नोटिस दिया था, अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।