आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह महीने में ही उखड़ गईं, गड्ढे हो गए, थर्ड पार्टी से कराई गई जांच में खुलासा।
आगरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना यानी पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़क बनाने के साथ ही सड़कों की मरम्मत कराई गई। इन सड़कों पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बनाने और मरम्मत का काम कराया गया।
थर्ड पार्टी से जांच में खुला मामला
सीडीओ प्रतिभा सिंह ने थर्ड पार्टी से जांच कराई। इसमें सामने आया है कि छह महीने में बनी 35 सड़कों में से 12 सड़कें उखड़ गई, सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। इसमें से सात सड़कें नई बनाई गईं और 28 सड़कों की मरम्मत हुई। सड़कों में सीमेंट के बजाय भारी मात्रा में रेत का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में सीडीओ प्रतिभा सिंह ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एनके यादव से स्पष्टीकरण मांगा है, एक महीने में सड़कों को दोबारा मानकों के अनुरुप बनाने के निर्देश दिए हैं, निर्धारित समय में सड़कों दोबारा नहीं बनाई जाती हैं तो संबंधित इंजीनियर और ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।
इन क्षेत्रों में सड़कें बनाईं और मरम्मत हुई
किरावली, फतेहाबाद बाह, खेरागढ़ सैंया, खंदौली से आंवलखेड़ा, बरहन से मुर्थअलीपुर, नैनाना जाट, से बमरौली अहीर मार्ग और मंडी मिर्जाखान