मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने हत्या कर शव यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंका, पुलिस मुठभेड़ में दो अरेस्ट।
देवरिया की रहने वाली 26 साल की निकिता 12 अप्रैल को अपनी सहेलियों के साथ वृंदावन घूमने आई थी, वृंदावन घूमने के बाद उसने अपनी सहेलियों से यह कह कर कि वह नोएडा जाएगी सहेलियों से अलग हो गई। निकिता को लेने के लिए उसका ब्वायफ्रेंड ब्रजेश अपने दोस्त विकास के साथ कार से आ गया। ( Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video )
गला दबाकर की हत्या, शव एक्सप्रेस वे पर फेंका
पुलिस के अनुसार निकिता तीन महीने की गर्भवती थी, वह अपने ब्वायफ्रेंड ब्रजेश से शादी करना चाहती थी, ब्रजेश पहले से ही शादीशुदा है इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। ब्रजेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर निकिता का गला दबा दिया इससे उसकी मौत हो गई। शव को यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 130 के पास फेंक दिया। पुलिस ने जांच की तो शव निकिता का निकला, पुलिस जांच में जुट गई। सीओ महावन श्वेता वर्मा के अनुसार, मंगलवार की देर रात सूचना मिली की ब्रजेश कार से कासिमपुर अंडरपास की तरफ जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर दी, मुठभेड़ में पुलिस ने नंगला रमी जिला औरेया निवासी ब्रजेश और ग्राम गपचिया जिला इटावा निवासी विकास को अरेस्ट कर लिया है।