आगरालीक्स…आगरा में 16 साल की लड़की की शादी हो रही थी. रस्में शुरू होने से पहले पहुंच गई चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम. शादी रुकी, बिना दुल्हन के लौटी बारात
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी की शादी हो रही थी. बारात धूमधाम से आई और शादी की रस्में शुरू होन वाली थी लेकिन गोपनीय सूचना के आधार पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम यहां पहुंच गई. टीम ने न सिर्फ शादी को रुकवाया बल्कि परिजनों से भविष्य में बाल विवाह न करने का शपथ पत्र भी भरवाया. इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई.थाना किरावली के गांव अवेधीपुरा से बारात मंगलवार रात को बिचपुरी स्थित दीपक फार्म हाउस पर पहुंची थी. शादी की रस्में शुरू होने वाली थी कि तभी चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोओर्डिनेटर बृजेश कुमार गौतम और थाना जगदीशपुरा से एसआई सुभाषचंद्र टीम के साथ यहां पहुंच गए. शादी में पुलिस को देख लोगों के होश उड़ गए. टीम ने घरवालों से दुल्हन की उम्र संबंधित दस्तावेज मांगे तो वो दिखाने में आनाकानी करने लगे. इसके बाद जांच में पता चला कि दुल्हन की उम्र 16 साल है.
बिना दुल्हन के वापस लौटी बारातटीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज कराई और किशोरी को कार्यालय लाया गया. इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया. समिति के निर्देश पर माता पिता से कानूनी शपथ पत्र भरवाया गया कि वे भविष्य में बाल विवाह जैसा अपराध नहीं करेंगे. किशोरी को परिजनेां के हवाले कर दिया है. 15 दिन बाद टीम को फॉलोअप रिपोर्ट देने के लिए दोबारा बुलाया है. वहीं बारात भी रात को बिना दुल्हन के वापस लौट गई.