आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में मनाया पृथ्वी दिवस. पोस्टर प्रतियोगिता में पेड़ बचाओ जीवन बचाओ और गो ग्रीन का दिया संदेश. स्कूल परिसर में रोपे गए 50 छायदार वृक्षों के पौधे…
पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, रोहता में वृक्षारोपण अभियान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फादर प्रिंसिपल रोज़िमोन थॉमस के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिस्टर जीजी, सिस्टर विजया, नंदिनी भदौरिया, शालिनी, राज शर्मा सहित सभी शिक्षकगण एवं कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में जामुन, नींबू, इमली एवं आम जैसे फलदार और छायादार वृक्षों के लगभग 50 पौधे रोपित किए गए।