आगरालीक्स…आगरा के रेलवे स्टेशनों पर बिना कारण ट्रेन की अलार्म चेन खींचने वालों पर कार्रवाई. एक सप्ताह में पकड़े गए 68 लोगों को पकड़ा. जुर्माना वसूला
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा पी. राज मोहन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं वाणिज्य विभाग द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेष सघन संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अभियान के दौरान अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के कुल 68 मामलों का पता लगाते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा लगभग रु. 32,310/- का जुर्माना वसूला गया।जांच के दौरान ट्रेन संख्या – 12191,22182,12722 निजामुद्दीन – आगरा कैंट के मध्य, 22988 आगरा फोर्ट- बांदीकुई के मध्य ,19666 बांदीकुई – आगरा कैंट सहित विभिन्न स्थानों पर एसीपी की विशेष जांच की गई। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 20424 आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री सूरज कुमार, 14212 राजा मंडी यार्ड पर यात्री अमित,गाड़ी संख्या 12196 आगरा फोर्ट स्टेशन पर यात्री सुमित, गाड़ी संख्या 20808 मथुरा जंक्शन पर यात्री संजय द्वारा अनावश्यक रूप से अलार्म चेन पुलिंग किए जाने पर रेल सुरक्षा बल द्वारा मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।