आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत के मामला एसटीएफ को सौंपा गया। पुलिस और एसटीएफ रवि यादव की तलाश में जुटी है, कार की टक्कर के समय रवि यादव के मोबाइल की लॉकेशन घटनास्थल पर मिलने के बाद जांच तेज हो गई है। ( Agra Live News: STF start investigation in Transporter Asgar Ali death case )
आगरा के मेवाती गली भोगीपुरा निवासी असगर अली की चार अप्रैल 2026 की रात को मलका चबूतरा के पास तेज स्पीड कार की टक्कर से मौत हो गई थी, इस मामले में ट्रांसपोर्टर असगर अली के परिजनों ने इस मामले में जीएसटी अधिकारी निवेदिता सिंह, उनके पति अजय कुमार सिंह, दिनेश सोलंकी, रवि यादव पर हत्या करने का शक किया था, पुलिस ने सड़क हादसे में मौत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
एसटीएफ को भी जांच में शामिल किया गया
इस मामले में 18 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है, पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस कार से एक्सीडेंट हुआ उसके कई चालक बदले गए और इसके बाद कार को एक जगह लावारिस छोड़ दिया गया, परिजनों ने जिस रवि यादव पर शक जताया उसके मोबाइल की लॉकेशन घटनास्थल पर मिली है वह घटना के बाद से गायब है और मोबाइल बंद है। पुलिस ने उसकी तलाश में ट्रांस यमुना इलाके में भी दबिश दी है, इस मामले में पुलिस ने एसटीएफ यूनिट आगरा को भी शामिल कर लिया है।