आगरालीक्स…Agra Live News: आगरा में शादी में खाने को लेकर विवाद के बाद चले लात घूंसे, दुल्हन ने शादी करने से किया इन्कार।
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में मंगलवार को फिरोजाबाद से बारात आई थी, बाराती शाम को पहुंच गए, इसके बाद बारात चढ़ी और दुल्हन के दरवाजे पर रात 11 बजे पहुंच गई। बराती दावत के लिए बैठ गए, दावत के दौरान किसी बात को लेकर बराती और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया, इसके बाद मारपीट हो गई। लात घूंसे और लाठी डंडे चले। ( Agra Live News: Bride refuse to marry after ruckus during Dawat )
दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
आधा दर्जन लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी पहुंच गई , इस घटना के बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया कहा कि शादी में ही यह हरकत की है तो बाद में क्या होगा। इसके बाद पंचायत हुई, दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान लौटा दिया और बिना दुल्हन के दूल्हा लौट गया।