एटालीक्स… दुखद, शादी के दूसरे दिन रिसेप्शन पर दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत. 48 घंटे में नई नवेली दुल्हन हुई विधवा
एटा के अलीगंज में शादी के दो दिन बाद ही रिसेप्शन वाले दिन दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई. 19 अप्रैल को शादी हुई थी, अगले दिन दुल्हन खुशी के माहौल में विदा होकर आई. 22 अप्रैल को रिसेप्शन रखा गया था..लेकिन अचानक दूल्हे की तबियत बिगड़ गई. परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूल्हे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.
मृतक युवक का नाम आकाश है. 19 अप्रेल को इसकी शादी साहिबाबाद से हुई थी. 20 को धूमधाम से दुल्हन विदा होकर आई थी. 22 अप्रैल को रिसेप्शन था. सब ठीक था लेकिन रात को अचानक दूल्हे आकाश को बेचैनी हुई.. अस्पताल ले जाने पर उसको मृत घोषित कर दिया..