यूपीलीक्स…दुखद, तेज आ रहे वाहन की टक्कर से पिता और मासूम बेटा ओर बेटी की मौत. यूपी के एटा में दर्दनाक एक्सीडेंट.
यूपी के एटा जिले में गुरुवार को भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पिता और उनके दो मासूम बेटी और बेटा हैं. पिता और दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. गांव में मातम पसरा हुआ है. हादसा गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव कठौली के पास हुआ. गुरुवार को पिता अपने दो बच्चों को बाइक से लेकर जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने इनकी बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की मौत हो गई. मृतक कोतवाली देहात के गांव कठोली के ही निवासी बताए गए हैं. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. परिवार में भी कोहराम मच गया है.