आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से बाहर निकलने पर शरीर झुलस रहा. 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान…अब लगातार पांच दिन तक बारिश का अनुमान
आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. सुबह से ही सूरज की तेज धूप झुलसाने लगती है. सुबह 10 बजे के बाद से ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. जो लोग बाहर निकल रहे हैं उन्हें धूप के कारण जलन महसूस हो रही है. दोपहर में मानो आसमान से आग बरस रही हो और यह हालात शाम 6 बजे तक यूं ही बने रहते हैं. गर्मी के कारण मनुष्य ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी बेहाल हैं.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा. यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग के अनुसार कल 25 अप्रैल को भी लू का सामना करना पड़ सकता है. 26 अप्रैल से मौसम बदलेगा और बारिश के आसार बन रहे हैं. 30 अप्रैल तक बारिश वाले दिन रह सकते हैं. इससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 24/04/26) 43.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/04/26) 23.9
Departure from Normal(oC) 0.4