आगरालीक्स…आगरा में 7 मई से शुरू होने जा रही मकानों की गणना. 33 सवाल पूछे जाएंगे. आप खुद भी आनलाइन कर सकते हैं स्व गणना. जानिए इसका तरीका
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का का पहला चरण 7 मई से शुरू होने जा रहा है. इसमें मकानों सूचीकरण एवं मकानों की गणना के साथ ही स्व गणना की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. 7 मई से शरू होने वाला यह पहला चरण 21 मई 2026 तक चलेगा. अगर कोई नागरिक अपनी गणना स्वयं करना चाहता है तो वह आनलाइन कर सकते हैं. जानिए इसकी पूरी प्रक्रियावेबसाइट खोलें
ब्राउज़र में जाएँ →
https://se.census.gov.in
State/UT में उत्तर प्रदेश चुनें और Captcha भरें
मोबाइल नंबर से Registration
Head of the Family का नाम डालें
Mobile Number डालें
OTP आएगा → Verify करें
भाषा (Language) चुनें
हिंदी / English / अन्य 16 भाषाएँ चुन सकते हैं
अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें
State, District, Village/City
House Number / Location( मैप पर अपने घर को लाल मार्क टैग (मार्क) करें ।
घर और परिवार की जानकारी भरें।
आपसे 33 सवाल पूछे जाएंगे, जैसे:
घर का प्रकार (पक्का/कच्चा)
बिजली, पानी, शौचालय
परिवार के सदस्य
संपत्ति (TV, मोबाइल, इंटरनेट आदि)
जवाब संबंधी जानकारी ,' i ' बटन पर क्लिक कर के जानी जा सकती है ।
Form Submit करें
सारी जानकारी चेक करें।
Submit बटन दबाएँ ।
SE ID प्राप्त करें
आपको एक Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगा
इसे सुरक्षित रखें ।
Verification (बहुत जरूरी)
जब जनगणना अधिकारी/प्रगणक घर आए तो
बस उन्हें SE ID दिखाना है
आपको दुबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।
प्रगणक एवं जनगणना कार्मिकों का सम्मान एवं सहयोग करें ।