मैनपुरीलीक्स…मैनपुरी में शादी से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन ने जान देने के लिए फंदे पर लटकी. समय रहते परिजनों ने उतारा और अस्पताल में कराया भर्ती. ये वजह आई सामने
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में एक दुल्हन ने शादी के कुछ घंटे पहले ही फंदे पर लटककर अपनी जान देने की कोशिश की लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया. युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत अब स्थिर बनी हुई है.20 दिन पहले प्रेमी के साथ गई थी घर से
कुरावली के गावं रिछपुरा में रहने वाली 19 साल की युवती की सोमवार को शादी थी. उसकी शादी बस्ती के ही एक युवक से तय हई थी. 20 दिन पहले ही वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी. किसी तरह परिजनों ने उसे ढूंढ लिया और ले आए. यहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई जिसमें प्रेमी ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया था.