आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रात में आंधी बारिश के बाद सुबह से ही तेज धूप निकल आई है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकल आई है, सुबह का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। ( Agra Live News: Weather Forecast for 28th April 2026 )
अभी गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी आगरा में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, बीच बीच में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती और आंधी का आसार है।